खागा। कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात घर के बाहर खड़ी दो बाइकें चोर चुरा कर ले गए। एक बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर उसे छोड़कर भाग गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। खागा कस्बे के वार्ड नंबर 14 ठाकुर निर्मल सिंह नगर (बल्दी का पुरवा) निवासी शिवकुमार सभासद प्रतिनिधि हैं। शिवकुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे घर के बाहर बाइक लॉक कर खड़ी की थी। मंगलवार की सुबह बाइक गायब थी। उधर, उकाथू निवासी विजय सिंह बाइक से चौड़ाखेर मोहल्ला निवासी जीजा सुधीर सिंह के घर आए थे। बाइक लॉक कर घर के बाहर खड़ी की थी। चोर बाइक चुरा ले गए। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर बाइक लेकर पैदल निकलता दिखा। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि विजय सिंह की बाइक हरदों स्थित एक गेस्ट के पास खड़ी है, उसमें पेट्रोल नहीं है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)