फतेहपुर में ओवरलोड वाहनों की समस्या लगातार बनी हुई है। इस लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं, बहुआ कस्बे में परेशान ग्रामीण सड़क बचाने के लिए अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं। जानकारी के अनुसार, कोर्राकनक मौरंग खंड 02 से निकलने वाले मौरंग लदे ओवरलोड वाहनों से संपर्क मार्ग की सड़क बचाने के लिए ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने ओवर लोडिंग वाहन नहीं चलेगा….खनन माफिया होश में आओ। गांव सारा जाग चुका है जैसी जमकर नारेबाजी भी की।