फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से दो और बुखार से तीन की मौत

Thu, 15 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को जिले में डेंगू से दो और तीन की बुखार से मौत हो गई। अमौली सीएचसी के सठिगंवा गांव के पांच साल के बच्चे की कानपुर के नौबस्ता स्थित वैष्णवी हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर,  बिंदकी क्षेत्र के कोरवां गांव में बुधवार की शाम डेंगू से वृद्ध की मौत हो गई। हंसवा पीएचसी के मनावां गांव के बुखार ग्रसित युवक की सदर अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसी पीएचसी के गेड़ुरी गांव के एक और युवक की बुखार ने जान ले ली। खखरेड़ू सीएचसी के शिवपुरी गांव की किशोरी की इलाहाबाद जे जाते सांसें थम गईं।  गौरतलब है कि जिले में दो महीने के अंदर 7 लोगों की डेंगू से व 31 लोगों की मौत बुखार व डायरिया से हो चुकी है।
विज्ञापन


अमौली प्रतिनिधि के मुताबिक सठिगंवा गांव के हरी प्रसाद रैदास के बेटे हिमांशु (5) को एक पखवारे पहले बुखार आया था। सोमवार को मासूम को पेट दर्द के साथ फिर तेज बुखार आया। मंगलवार को परिजन कानपुर के नौबस्ता स्थित वैष्णवी हास्पिटल ले गए। यहां पर जांच में मासूम डेंगू ग्रसित निकला। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।

हिमांशु का शव लेकर परिजन लौटे तो हिमांशु का बड़ा भाई स्नेह प्रकाश (12) तेज बुखार से तप रहा था। शोकाकुल परिजन उसे भी वैष्णवी हास्पिटल ले गए हैं। इसी परिवार के श्यामलाल के साथ श्याम लाल का बेटा शिव मुरारी(18) व नाती चाहत (12) भी इसी हास्पिटल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


असोथर प्रतिनिधि के मुताबिक हंसवा पीएचसी के मनावां गांव के छब्बा सिंह(44) पुत्र प्रकाश सिंह को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे, उसकी रास्ते में मौत हो गई। इसी पीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांव गेड़ुरी में रहने वाले भवानी प्रसाद के बेटे भुल्लू यादव (40) को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह दोपहर टीकर की एक क्लीनिक से दवा लेकर गांव लौटा। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।

खखरेड़ू प्रतिनिधि के मुताबिक शिवपुरी गांव के बुद्दा की बेटी सुमित्रा(15) को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। इसका परिजन कौशांबी जिले के अझुवा कस्बे के एक प्राइवेट डाक्टर से इलाज करा रहे थे। हालत खराब होने पर परिजन इलाहाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई।

बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार, कोरवां गांव निवासी नदीर हसन (65) का इलाज कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में हो रहा था। वहीं उसे जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई। परिजन उसे घर ले आए, जहां पर देर शाम वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें