फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मजदूर पर हमले करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी थानाक्षेत्र में मजदूर को मारपीट कर मरणासन्न करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूलरूप से फतेहपुर के बिंदकी निवासी शिवनाथ (55) बर्रा रामगोपाल चौराहे के पास रहकर मजदूरी करता था। नशेबाजी से तंग आकर पत्नी कानपुर देहात के रनिया चिटिपुर निवासी मंगलावती एक साल से दो बेटियों के साथ अलग रह रही है। आरोप है कि 10 अगस्त की रात शिवनाथ, रामगोपाल चौराहे के पास नशे में धुत होकर गाली गलौज कर था। तभी ऑटो सवार युवकों ने चाकू से हमला कर मरणासन्न कर दिया था। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि गुजैनी पुलिस ने करीब 176 सीसीटीवी कैमरे की जांच कर नौबस्ता आवास विकास निवासी प्रियांशु सैनी व शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डीसीपी ने पुलिस टीम को 10 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें