असोथर। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय बुजुर्ग जवाहर लाल का कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पत्नी श्यामकली के शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पत्नी श्यामकली ने बताया कि जेठ से जमीन और रास्ते को लेकर पति से गुरुवार को विवाद हुआ था। पति रात को खाने के बाद नए घर में सोने चले गए थे। जहां पति की हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाया है। गुरुवार को गांव के बुजुर्ग और लोगों को बुलाकर पंचायत हुई। पंचायत का फैसला पति मान गए थे।
ससुर व बड़े भाइयों और उनके बेटे नहीं मान रहे थे। जवाहर के परिवार में पत्नी श्यामकली, बेटा शिवसिंह और बहू उमा हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि बेटे शिवसिंह ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने की शिकायत की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।