फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर टिकी रहीं टीवी चैनलों पर निगाहें

Mon, 11 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
टीवी चैनल में अमरनाथ यात्रा में गए अपनों की खबर लेते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अमरनाथ यात्रा पर गए अपनों का हाल जानने के लिए परिजन दिनभर टीवी चैनल में नजर गड़ाए रहे। अपनों से संपर्क न हो पाने की कसक उनके चेहरे पर साफ दिखी। मन में तरह-तरह के ख्याल आने से परिजन परेशान हैं। ईश्वर से अपनों के सकुशल वापस लौटने की प्रार्थना में उनका समय पहले से ज्यादा बीत रहा है।
विज्ञापन



बता दें कि जिले से 25 यात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ के दर्शन के लिए निकला था। आतंकियों का हमला होने के बाद सुरक्षा बलों के संरक्षण में यात्री बालटाल में रुके हुए हैं।


रविवार को अमरनाथ यात्री डा. अमित त्रिवेदी के चाचा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी के आवास बाकरगंज ग्रे एंड कंपनी में अमर उजाला टीम पहुंची, यहां पर राजेंद्र त्रिवेदी परिजनों के साथ एक टीवी न्यूज चैनल में अमरनाथ यात्रा का हाल देख रहे थे। देखते ही चौंके और खुद ही पूछ पड़े, अमरनाथ का कोई नया समाचार आया है क्या?
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि फोन लगातार मिला रहे हैं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसी प्रकार यात्रा में गए अंकित यादव, विपिन यादव, सीनू दुबे, पवन, मुकुल गुप्ता, मनोज शिवहरे के घरों में भी उनके परिजन फोन पर संपर्क न होने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें