फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नलकूप की मोटर फुंकी, चार दिन से छह हजार की आबादी प्यासी

विज्ञापन
फोटो-30- हैंडपंप पर पानी के लिए खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
खखरेरू। धाता ब्लॉक की पौली ग्राम सभा में समूह पेयजल योजना के नलकूप की मोटर फुंकने से चार दिन से जलापूर्ति ठप है। इससे करीब छह हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों और निजी सबमर्सिबल पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की टंकी से नियमित जलापूर्ति शुरू होने के बाद अधिकांश सरकारी हैंडपंपों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। अब मोटर फुंकने से जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है और पेयजल संकट गहरा गया है।
गांव निवासी अजय मोदी, दीपक, राजू अग्रहरि, दिलदार, चंदन अग्रहरि, मोहम्मद साजिद, लाल मिर्जा, दुर्गा प्रसाद और शिवम दुबे ने बताया कि जलापूर्ति बंद होने से उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। निजी सबमर्सिबल पर भी भीड़ बढ़ गई है। इससे घंटों इंतजार करना पड़ता है। उनका आरोप है कि मोटर खराब होने की सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई। चार दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पानी टंकी पर तैनात ऑपरेटर मोहम्मद इमरान ने बताया कि मोटर फुंकने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। नई मोटर की व्यवस्था कराई जा रही है और जल्द जलापूर्ति शुरू होगी। अवर अभियंता इमरान अहमद ने बताया कि बोर में पानी का स्तर नीचे चला गया है। पाइप की डिलीवरी बढ़ाकर जल्द जलापूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें