फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लो-वोल्टेज से ठप पड़े नलकूप, धान की फसल पर संकट

विज्ञापन
फोटो-11-विद्युत उपकेंद्र में प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
थरियांव। क्षेत्र में बिजली संकट से जूझ रहे किसानों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। संवत क्षेत्र के 20 गांवों में 100 से अधिक नलकूप लो-वोल्टेज के चलते पूरी तरह ठप पड़े हैं। धान की फसल की सिंचाई में बाधा और उमस भरी गर्मी से परेशान किसानों ने महिंचा विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

संवत गांव के किसान व कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी ने बताया कि धान की फसल में इस समय बालियां निकल रही हैं, लेकिन सिंचाई संभव नहीं हो पा रही। यदि वोल्टेज में सुधार नहीं हुआ तो फसल बर्बादी तय है।

अजईपुर के किसान बीरेंद्र ने बताया कि स्थिति इतनी खराब है कि न सिर्फ नलकूप बंद हैं बल्कि घरों में पंखे तक नहीं चलते। इससे रात की नींद भी हराम हो गई है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही से क्षेत्र की खेती-किसानी चौपट होने की कगार पर पहुंच गई है। साथ ही फीडर से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। इससे समस्या और गंभीर हो गई है।

प्रदर्शन के दौरान सुनील तिवारी, राजू, राकेश, शिवम सहित कई ग्रामीण किसान शामिल हुए। सभी ने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें