फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्ची लगन और मेहनत का कोई तोड़ नहीं

Mon, 16 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सच्ची लगन और मेहनत का कोई तोड़ नहीं। शार्टकट से पायी गई मंजिल अपने को खुश करने के लिए अच्छी हो सकती है लेकिन कभी स्थायी नहीं होती। जीवन की यह सीख रविवार को ओमघाट भिटौरा में प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह में देखने को मिली। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने काम से जिले का गौरव बढ़ाने वाले ज्यादातर शिखर पुरुषों ने अपने संबोधन में यह जाहिर किया।
विज्ञापन


फतेहपुर विचार मंच ने हर साल की तरह इस बार भी रविवार को भृगुधाम भिटौरा के ओमघाट परिसर में यह आयोजन किया। जिले से जुडे़ माटी के लालों का संगम हुआ। दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद, जयपुर, कानपुर समेत कई जिलों से कई लोग आए। एक-दूसरे से अपनी बातें साझा की।

साथ ही जिले के विकास के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इस पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी उदयमान सिंह ने कहा कि दोआबा की धरती में माटी के लाल की कमी नहीं है। बस जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन और संसाधन देने की।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार से समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की मांग की जाएगी।

ओमघाट के संस्थापक स्वामी विज्ञानानंद ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को एनसीसी ग्रहण करने पर जोर दिया। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रविकांत मिश्र ने कहा कि खेलों के माध्यम से डिफेंस में नौकरी आसान होती है। इसलिए छात्र छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलों को भी प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रकाश अवस्थी और संचालन शैलेंद्र परिहार ने किया। इस मौके पर कर्नल विभव मान सिंह, मेवालाल मौर्या, सुधाकर अवस्थी, अरविंद कुमार द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, दयाशंकर रस्तोगी, मिथलेश सविता, महेशकांत त्रिपाठी, बीरेंद्र यादव, हीतेंद्र बहादुर सिंह, विष्णु शुक्ला, किशन मेहरोत्रा, रामेश्वर दयालू, मनोज शुक्ला आदि रहे।

इनका हुआ सम्मान
अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति से सम्मानित कृषि मंत्रालय के सहायक निदेशक डा.गया प्रसाद, ड्रग व्यवसाय एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम करने वाले अनिल त्रिवेदी, साहित्यकार मोहनलाल गौतम, जर्मनी में साफ्टवेयर इंजीनियर  बालकृष्ण द्विवेदी, मनरेगा उत्तर प्रदेश सरकार के डायरेक्टर राज्यवर्धन, दिल्ली में फार्मेसिस्ट अनिल त्रिपाठी, कैंसर हास्पिटल हमीरपुर में फार्मेसिस्ट आरके पांडेय, पुरातत्वविद सेफालिका त्रिपाठी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित रविकांत मिश्र, एग्रीकल्चर के क्षेत्र में गुजरात में उत्कृष्ट कार्य करने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित भुवन द्विवेदी, एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, नई दिल्ली में पत्रकार पूनम द्विवेदी, निर्वाचन आयोग दिल्ली में प्रधान सचिव राजीव श्रीवास्तव, वाणिज्यकर अधिकारी दुर्गेश त्रिपाठी, अक्षम कला केंद्र के अध्यक्ष अयूब खान, सीओ सिटी वंदना सिंह को पगड़ी, ओम का प्रतीक चिन्ह, तुलसी माला और पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें