बनर्सी मोड पर बिगड़ा खड़ा ट्रक
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर/शाह। बांदा टांडा मार्ग पर शनिवार को अलग-अलग जगहों पर जाम लगने से यातायात बाधित हुआ।
अस्ती चौराहे के पास मौरंग लदे दो ट्रक फंसने से लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रकों के फंसने से करीब एक किलोमीटर नउवाबाग तिराहे और दूसरी ओर राधानगर तक जाम में राहगीर फंसे रहे।
उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में ईंट लादकर बहुआ जा रही ट्रैक्टर ट्राली का टायर निकल गया। इस कारण ट्राली सड़क पर पलट गई और यातायात बाधित हो गया।
करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। यहां से करीब दो किलोमीटर दूर बनरसी मोड़ पर ट्रक खराब होने से यातायात बाधित हुआ।
खागा। कानपुर से गेहूं लादकर बिहार जा रहा एक ट्रक कोहरे के कारण कटोघन टोल प्लाजा के आगे पलट गया। ट्रक चालक सिक्सलेन हाईवे पर एकदम किनारे चल रहा था। कोहरे के कारण चालक सिक्सलेन खत्म होने नहीं देख सका और पलट गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि किसी को चोट नहीं आई है।