फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से ट्रक मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात किसी वाहन की टक्कर से ट्रक मालिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी शिवनाथ कुशवाहा (45) ट्रक चालक और मालिक था। वह कानपुर से प्रयागराज की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे ट्रक खड़ा करने के बाद वह टायर चेक करने जा रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
गाजीपुर। बाइक की टक्कर से शनिवार शाम घायल हुई बुजुर्ग महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी मोहन की पत्नी कुंवरियां (70) शनिवार शाम बच्चों के साथ घर जा रही थीं। गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


भैंस से टकराकर बाइक सवार घायल
असोथर। गाजीपुर मार्ग पर त्रिवेदी गेस्ट हाउस के सामने रविवार शाम करीब चार बजे सड़क पर अचानक आई भैंस से बाइक सवार टकरा गया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रमऊ निवासी प्रमोद कुमार (35) बाइक से प्रेममऊ कटरा स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर आई भैंस से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें