बहुआ। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे में घायल एक युवक की इलाज दौरान मौत हो गई।
कौशांबी जिला सैनी थाने के रामलाल का पुरवा गांव निवासी ऋषभ यादव उर्फ आजाद (21) गांव के दोस्त प्रवीण प्रताप उर्फ अंकित के साथ बांदा से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहा था। ललौली थाने के दतौली बेंदा यमुना पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने परीक्षार्थी ऋषभ यादव उर्फ आजाद कुचल दिया। ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से घायल को बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर न होने की वजह से घायल करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। इसके बाद आयुष डॉक्टर आभा श्रीवास्तव ने घायल का इलाज किया। इलाज दौरान ऋषभ यादव की मौत हो गई। दोस्त प्रवीण प्रताप उर्फ अंकित ने आरोप लगाया कि बहुआ पीएचसी में ताला बंद था। काफी देर तक उसका दोस्त तड़पता रहा। परीक्षार्थी परिवार का इकलौता था। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया की ट्रक दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। चालक का पता लगाया जा रहा है।