फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: चचेरे भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 19 Feb 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमहेटा निवासी पिंटू (22) चचेरे भाई रणविजय के साथ शनिवार रात बाइक से परसेठा गांव निमंत्रण में शामिल होने गया था। जहां से लौटते समय बाइक सवारों को देवलान मोड़ के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिंटू की मौत हो गई। चचेरा भाई रणविजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के भाई कमल की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें