फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जा रहे ट्रक चालक को बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इटावा के बकेवर के मुरौथा गांव निवासी रामप्रकाश का बेटा सागर (30) ट्रक चालक था। सागर औंग थाना क्षेत्र गुधरौली गांव में भाड़ा लादने पहुंचा था।
विज्ञापन

उसके साथ ट्रक में फुफेरा भाई राहुल था। राहुल ने बताया कि फैक्टरी का पता पूछने के लिए सागर हाईवे पार कर धर्मकांटा जा रहा था। तभी कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कार ने सागर को टक्कर मार दी। सागर उछल कर दूर जा गिरा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें