फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत

Thu, 01 Mar 2018 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डलमऊ हाईवे पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने चचेरे भाइयों को रौंद दिया। साथ बैठी महिला मामूली घायल हुई। परिवार होली पर रिश्तेदार के घर शहर कोतवाली के सरायहार मुहल्ले में आ रहा था। पहिया दोनों चचेरे भाइयों के ऊपर से निकल गया। हालांकि हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाने के बलबीरपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव का बेटा महेश यादव (18), चाची लीलावती और उनके बेटे नितेश (10) को बाइक से लेकर बुआ के घर होली पर सरायहार आ रहा था। डलमऊ मार्ग पर मुस्तफापुर गांव के पास अचानक सामने साइकिल सवार आ गया। बाइक अनियंत्रित होते ही महेश और नितेश सड़क पर गिरे। लीलावती कुछ दूरी पर गिरीं। इसी बीच डलमऊ की ओर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया।

हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। दोनों को मौके पर मृत देखकर पुलिस को खबर दी। घटना के बाद मार्ग पर करीब एक घंटे तक भीड़ जमा होने से यातायात बाधित रहा। थानेदार उदयवीर सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें