ओवरटेक करने में सामने से टकराई कार
मृतक रामपाल का गांव भी 12 मील है। हुसैनगज थानांतर्गत बेरागढ़ीवा बकरी मंडी के पास कार ने ट्रक को ओवरटेक किया। सामने से भी ट्रक आ गया। उसी ट्रक में सामने से कार भिड़ गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पांचों कार सवारों को मृत पाया गया।
ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है
पुलिस मौके पर पहुंचे। कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताय कि ट्रक थाने में खड़ा कराया गया है। ट्रक अपने साइड था। हादसा ओवरटेक करने में होना सामने आया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थ कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।