फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: युवक ने दुकानदार को दिनदहाड़े मारा चाकू, जमीन पर कब्जे को लेकर है विवाद, आरोपी की तलाश जारी

Fri, 28 Jul 2023 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अभी तक घायल की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Fatehpur Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में पुराने जमीनी विवाद को लेकर युवक ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी मौके से फरार है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी रामनरेश सिंह गांव में चाय-समोसा की दुकान रखें है।

विज्ञापन

रामनरेश के अनुसार शुक्रवार भोर पहर दो बजे आरोपी शिवम उर्फ सोनू जैक मांगने के बहाने घर आया। दरवाजा खोलते ही चाकू से हमला कर दिया। चिल्लाने पर परिजन और पड़ोसी एकत्रित हो गए, लेकिन तब तक शिवम भाग निकला। घायलावस्था में परिजन चौकी ले गए, जहां से सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया।
यहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने सदर रेफर कर दिया। रामनरेश सिंह ने बताया कि आरोपी अपने मामा के यहां रहता है और मैंने आरोपी के मामा से जमीन खरीदी थी। उसी जमीन में आरोपी की मां हिस्से के लिए कोर्ट में मुकदमा लड़ रहीं हैं। घायल अराजनैतिक किसान यूनियन का सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी है पुलिस
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अभी तक घायल की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है। जमीनी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें