फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। घर लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के घनसूरपुर (राधानगर चौकी) निवासी जीतेंद्र पासवान (26) बाइक से गुरुवार की सुबह निकला था। वह थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर नेवादा गांव आ रहा था। तभी सुधवा गांव के पास फतेहपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक वहां से भाग निकला। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कराई। देररात तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें