पक्का तालाब में धूं-धूं कर जलता ट्रांसफार्मर
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर ट्रांसफार्मर रखे जाने के 24 घंटे में ही जल गया। ट्रांसफार्मर से निकली आग से मोहल्लेवासियों में दहशत फैल गई। शहर के पक्का तालाब क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास रामबाबू साहू के दरवाजे के सामने 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। यहां की सप्लाई शांतिनगर उपकेंद्र से आती है।
रविवार को ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसके बाद मंगलवार की शाम को दूसरा ट्रांसफार्मर रखा गया। इस नए ट्रांसफार्मर में लीकेज था और तेल निकल रहा था। मोहल्लेवासी अर्पित अग्रहरि, अश्वनी कुमार, सचिन, आनंद ने जेई अनिल कुमार से लीकेज होने की बात कह कर ट्रांसफार्मर दूसरा लगाने को कहा।
बावजूद इसके जेई ने लीकेज वाला ट्रांसफार्मर ही लगा दिया। 24 घंटे में ट्रांसफार्मर जल गया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक कनेक्शन हैं। इसकी वजह से कभी ट्रांसफार्मर जलता है तो कभी तार टूटते हैं।
किसी उपभोक्ता की केबल ट्रांसफार्मर के पास से निकली थी। केबल शार्ट होने से ट्रांसफार्मर के रेडियेटर में आग लग गई और ट्रांसफार्मर जल गया है। वर्कशाप से ट्रांसफार्मर आने के बाद जांच की गई है, लीकेज नहीं था।
- अनिल कुमार, अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र, शांतिनगर