फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-04-मेधावी प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्तिपत्र देते भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें जिले के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। समारोह में आईटीआई फतेहपुर में प्रथम स्थान पाने वाले प्रशिक्षार्थी लवकुश सैनी, द्वितीय स्थान पाने वाले आईटीआई बिंदकी के प्रशिक्षार्थी इरफान और तृतीय स्थान पाने वाले कोमल सिंह और कृष्णेंद्र प्रताप सिंह को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नोडल प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, समस्त कार्यदेशक नितीश श्रीवास्तव, आशीष द्विवेदी, राखी देवी, बरखा, रंजन यादव, जया गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें