फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में प्रवर्तन अधिकारी से मारपीट, परिजनों को लूटा

Sun, 26 Jun 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
अपने आवास पर परिवार के साथ प्रवर्तन अधिकारी (बच्चों के कंधे पर हाथ रखे)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद में तैनात प्रवर्तन अधिकारी हेमंत कुमार तिवारी और उनके परिवार के साथ शुक्रवार रात इंटरसिटी एक्सप्रेस में मारपीट व लूटपाट हुई। वह इलाहाबाद से फतेहपुर आ रहे थे। जीआरपी ने 15-16 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला अफसर से जुड़ा होने के कारण हमलावरों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन



फतेहपुर के नयागंज, वर्मा चौराहा निवासी हेमंत कुमार तिवारी वित्त मंत्रालय के इलाहाबाद निदेशालय में प्रवर्तन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह शुक्रवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से अपनी मां वंशा देवी, भाई बिंदकी तहसील में तैनात कानूनगो सुनील तिवारी व बच्चों प्रांशी, प्रियांशु के  साथ घर लौट रहे थे। इलाहाबाद स्टेशन पर सीट को लेकर एक युवक से इनका विवाद हुआ। इलाहाबाद जीआरपी ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।


खागा स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही 15-16  युवकों ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने प्रवर्तन अधिकारी व उनके परिजनों की आंखों में पिसी लाल मिर्च झोंकी और इसके बाद उनकी पिटाई करने लगे। ट्रेन में चीखपुकार के साथ अफरातफरी मच गई। डर के मारे लोग भागने लगे। इस बीच ट्रेन चली तो हमलावर कूदकर कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन



ट्रेन के फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर प्रवर्तन अधिकारी ने जीआरपी थाने में तहरीर देकर बताया कि हमलावर उनकी मां की सोने की चेन, 4500 रुपयों से भरा पर्स व छोटे भाई का मोबाइल लूट ले गए हैं। हमला इलाहाबाद में सीट के लिए झगड़ने वाले युवक ने अपने साथियों संग किया है।


एसओ समरबहादुर सिंह ने बताया कि खागा रेलवे स्टेशन से घटना की पुष्टि होने पर लूटपाट, मारपीट, बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। हमलावरों की तलाश में टीम लगा दी गई है। हेमंत कुमार ने बताया कि सीट के लिए झगड़ने वाले युवक ने खागा में देख लेने की धमकी दी थी। रास्ते में ही मोबाइल के जरिए उसने अपने साथियों को बुलाकर वारदात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें