फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सावन सोमवार और नाग पंचमी के चलते मार्ग रहेगा परिवर्तित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मंदिरों में लगने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। तीसरे सोमवार व नाग पंचमी पर कुंडेश्वर धाम और मझिलगांव धाम में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन रविवार शाम आठ से सोमवार रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। खागा क्षेत्र के मझिलगांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर और कुंडेश्वर महादेव में किशनपुर, खखरेरू, धाता व असोथर के कांवड़िये नौबस्ता घाट से गंगाजल लेकर पहुंचते हैं और सिद्धपीठों में जलाभिषेक करते हैं।
इसे देखते हुए कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहनों का नौबस्ता बाईपास से चौकी मझिलगांव (थाना खागा) तक करीब नौ किलोमीटर की दूरी में रूट डायवर्जन किया गया है। प्रयागराज से कानपुर की ओर जाने वाले यातायात को भी डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

किशनपुर, खखरेरू, धाता एवं असोथर की ओर से आने वाले कांवड़िये चौक चौराहा, कस्बा खागा से पुरानी जीटी रोड होते हुए कोतवाली के रास्ते पूर्वी बाईपास से कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
जलाभिषेक के बाद इसी मार्ग से वापस जाएंगे। लंबरदार मार्केट, किशनपुर रोड से पुरानी जीटी रोड और पूर्वी बाईपास तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। चार पहिया वाहनों को चौक चौराहा, कस्बा खागा से पश्चिमी बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

तीसरे सोमवार व नाग पंचमी पर आस्था का दिखेगा सैलाब
फतेहपुर। सावन का तीसरा सोमवार आज है। इसी दिन नाग पंचमी भी मनाई जाएगी। सोमवार और पंचमी का संयोग होने से भक्तों को देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना का विशेष लाभ मिलेगा।
इस बार तीसरे सोमवार को नाग पंचमी का संयोग होने से श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। वहीं शाम को चौक-चौराहों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें