शहर के चौराहों पर यातायात व्यवस्था दुुरुस्त रखने के लिए तैनात की जाने वाली यातायात पुलिस टाइम पास ज्यादा ड्यूटी कम’ करते हैं। इसकी 13 जनवरी को प्रमुखता से अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की। इसके बाद सड़कों पर बुधवार को जवान सतर्क दिखाई पड़े।
एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की किसी तरह की हीलहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
शहर के नगर पालिका तिराहे, वर्मा चौराहे आईटीआई रोड, ज्वालागंज और पथर कटा चौराहे में पांच स्थानों पर मंगलवार को ट्रैफिक कर्मियों के हाल की खबर के बाद असर यह रहा है।
नगर पालिका तिराहे पर तैनात हेड कांस्टेबल और सिपाही की ड्यूटी बदल दी गई। बुधवार को दीवान राजेश्वर मिश्रा को तैनात किया गया।
खास बात यह रही कि ट्रैफिक पुलिस सड़क पर रही। सड़क पर वाहनों का जाम लगने नहीं दिया गया। पथर कटा चौराहे पर शहर पुलिस तैनात रही। आबूनगर पर चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या और बाकरगंज में चौकी इंचार्ज परवेज रहे।
ज्वालागंज चौराहे पर यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह डटे रहे। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को कड़े आदेश दिए गए हैं। अगर कोई भी पुलिस कर्मी लापरवाही करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।