जाम की समस्या से जूझती अवाम को सुगम यातायात देने के लिए फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने चौराहों पर पुलिस का साथ देने की पेेशकश की है। बहुत जल्द कार्ययोजना बनाकर पुलिस ने काम करने का भरोसा दिया है।
रविवार को संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग की अगुवाई में व्यापारियों ने पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल से मुलाकात की।
गर्ग ने कहा कि शहर के देवीगंज से वर्मा चौराहा, पटेल नगर चौराहा से आईटीआई रोड, सदर अस्पताल तिराहा, बाकरगंज चौराहा से ज्वालागंज चौराहा, राधानगर पुलिस चौकी के आसपास का इलाका, चौक चौराहा से मुराइनटोला पुलिस चौकी और पत्थरकटा चौराहा से एसपी आफिस तक जाम हर रोज लगता है।
चौराहों की व्यवस्था सुधारने को वैसे तो ट्रैफिक जवान रहते हैं लेकिन अपर्याप्त संख्या में। इस कमी को व्यापारी दूर करने को तैयार हैं। इस पेशकश का पुलिस कप्तान ने स्वागत करते हुए बहुत जल्द इस पर प्लान तैयार करने का भरोसा दिया। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष इंद्रेश श्रीवास्तव, प्रशांत पटेल, तरुण कुमार, रवि तिवारी मौजूद रहे।