कार्यशाला में वाहन चालकों को शपथ दिलातीं डीएम और साथ में एआरटीओ व अन्य कर्मचारी।
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शांति नगर रोडवेज वर्कशाप में गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम ने वाहन चालकों के साथ राहगीरों की भी यातायात नियमों का पालन को कहा। साथ ही चालक, परिचालकों को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई।
डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी सतपाल आंतिल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप जलाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की कार्यशाला का शुभारंभ किया।
डीएम ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने दें। मोटर साइकिल व स्कूटर चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
तेज गति में वाहन न चलाएं और यातायात के सभी नियमों का पालन करें। एसपी ने कहा कि परिवहन विभाग एक यूनिट के रूप में कार्य करें, ताकि दुर्घटना न हो। मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिये प्रशिक्षण दिया जाता है।
जहां समस्या हो, वहां पुलिस प्रशासन का सहयोग लें। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन अरविंद कुमार त्रिवेदी, सुरेशचंद्र यादव एआरटीओ प्रवर्तन, पीटीओ जीएन मिश्रा, एआरएम रोडवेज एमएल केशरवानी, समाजसेवी अशोक तपस्वी, फरहात अली, इजहार अहमद, जयप्रकाश शुक्ला, जयचंद्र प्रकाश, वीएस बाजपेई मौजूद रहे।
पथ लेते चालक और अन्य कर्मचारी- फोटो : FATEHPUR