फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दतौली-बेंदा यमुना पुल पर पांच फरवरी से शुरू होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25-बेंदा पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा होने के बाद सामान हटाते मजदूर। संवाद
विज्ञापन


पाच से पुल चालू होने की उम्मीद, सर्वे टीम से हरी झंडी मिलने का इंतजार
-80 मीटर सडक़ पर प्लास्टिक कोट का काम बाकी
-पुल के ऊपरी पड़ा सामान हटाने का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। दतौली-बेंदा यमुना पुल की मरम्मत का काम आखिरी चरण में है। कार्य की प्रगति को देखते हुए पुल पर पांच फरवरी से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। इससे छोटे वाहन और बसों के आवागमन के लिए पुल खोल दिया जाएगा। पुल चालू होने से ललौली-बहुआ मार्ग पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
दतौली-बेंदा यमुना पुल की भार क्षमता की जांच दिल्ली से आई सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम सभी पिलर में 130 टन भार लादकर जांच कर चुकी है। टीम को कोई तकनीकी खामी नहीं मिली। पुल की मरम्मत कर रही कार्यदायी संस्था सन फील्ड मोरेर इंडिया कंपनी को सर्वे टीम सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट से हरी झंडी का इंतजार है।
विज्ञापन

यमुना पुल में बेंदा घाट की ओर दो पिलर के ऊपर सड़क पर प्लास्टिक कोट का काम शेष है, जो तीन दिन में पूरा हो जाएगा। पुल के ऊपर लगी सेफ्टी जाली (ग्रिल) में पेंट पुताई का काम पूरा हो चुका है। मरम्मत में लगे मजदूर पुल के ऊपर बिखरा सामान समेटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोट
दतौली-बेंदा यमुना पुल पर प्लास्टिक कोट चढ़ाने का थोड़ा काम बाकी है। भार क्षमता की जांच हो चुकी है। सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट दिल्ली की सर्वे टीम से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। फरवरी के पहले सप्ताह तक आवागमन शुरू हो जाएगा।- आयुष्मान कुमार, अवर अभियंता, एनएचएआई
......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें