जहानाबाद। विभागीय अनदेखी के चलते कस्बे में अवैध ई-रिक्शे नासूर बनते जा रहे हैं। सड़क पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी इस कदर चरम पर है कि लोगों को जाम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। नगर के मुख्य मार्ग लालूगंज, बाजार तिराहा, बस स्टॉप चौराहा, अमौली रोड चौराहा, साढ़ रोड पर ई-रिक्शे रोजाना अवरोधक बन रहे हैं। बिना पंजीकरण फर्राटे भर रहे करीब 100 से अधिक ई-रिक्शों को बिना लाइसेंस के नाबालिग चला रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे जहां-तहां रिक्शा खड़ा करके सवारी भरते हैं और जाम लग रहा है।