फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से आठ रूटों पर दौड़ेगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जाम की समस्या से शहरवासियों को दूर करने के लिए ई-रिक्शा के आठ रूट तय किए गए हैं। नए साल के पहले दिन से इन्हीं रूटों पर ई रिक्शा चलेंगे। पहली बार शहर की रोड से ई-रिक्शा को दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन ने गलियों के रास्तों का सहारा लिया है।
विज्ञापन

लोधीगंज से ज्वालागंज रूट पर रामलीला मैदान से ई-रिक्शा का संचालन होगा। लखनऊ बाईपास से बस अड्डे जाने वाले पक्का तालाब के रूट से आएंगे लेकिन पहले की तरह बाकरगंज नहीं जाएंगे। यह रिक्शा डाक्टर सिद्दकी के बगल वाली गली से बड़ा शिवाला को निकल कर बस अड्डे पहुंचेंगे। लखनऊ बाईपास से जिला अस्पताल तिराहा रेलवे स्टेशन आने वाले रूट पर बड़ा बदलाव किया गया है। पक्का तालाब के पास से गली से रिक्शा को घुमाकर तुराबअली का पुरवा होते हुए आबकारी कार्यालय के पास रोड पर निकाला जाएगा। उसके बाद ई-रिक्शा जिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। ज्वालागंज रामलीला मैदान से वर्मा चौराहा और देवीगंज को रिक्शा चलेंगे। राधानगर से देवीगंज रिक्शा चलेंगे। आर्यसमाज से कोतवाली रोड चौक पीलू तले, पत्थरकटा, बुलेट चौराहा मार्ग का भी रूट तय हुआ है। राधानगर से पीएसी, जोनिहा चौराहा, नई तहसील मार्ग पर ई-रिक्शा संचालित होंगे। जिला अस्पताल तिराहा, रोडवेज बसअड्डे, पटेल नगर चौराहा, विद्यार्थी चौराहे पर ई-रिक्शा खड़ा करना में प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि नई रूट व्यवस्था के बारे में चालकों को बताया जा रहा है। नए साल से व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें