फतेहपुर। दैनिक जरुरत की वस्तुओं में जीएसटी वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों ने गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के बैनर तले कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला रमण को संबोधित डीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन ने कहा गया है कि आटा, मैदा, बेसन, दूध, दही, पेपर, पेंसिल, एलईडी लाइट आदि वस्तुओं में जीएसटी बढ़ाकर सरकार ने जनविरोधी काम किया। ऐसे में खाद्य वस्तुओं में दो से पांच रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। इससे गरीब तबका सीधा प्रभावित होगा। सरकार की इस योजना से गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, राजीव कुमार, अमिताभ शुक्ला, कमलेश बाजपेयी, अनुपम शुक्ला, जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, नारायण गुप्ता, दीपक साहू, रिजवान, रामबाबू, रवि श्रीवास्तव, अभिनव साहू आदि मौजूद रहे।