फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल ने रविवार की बाजार बंदी पर विरोध दर्ज कराया है। शहर में चार दिन पहले से बंदी घोषित है।
ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में गुरुवार पूर्ण बंदी है। शुक्रवार को स्क्रैप बंदी, सोमवार को आटा चक्की बंदी, मंगलवार को सैलून बंदी और अब रविवार को सदर अस्पताल से पटेलनगर तक की बंदी व्यापारी हित में नहीं है। यह बंदी वापस ली जाए। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, अमित सोनी, बबलू सोनी, मोहम्मद आसिफ, अभय आदि शामिल रहे। (संवाद)