जिला उद्योग व्यापार मंडल दुबे गुट ने ट्रकों में माल की की ओवर लोडिंग बंद किए जाने की मांग की है। गुरुवार को व्यापारियों ने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के विभिन्न मार्गो पर चलने वाले ट्रक निर्धारित से चार गुना लोडिंग कर चलते हैं, जिससे अधिक लोड के कारण सड़कें खराब हो रही हैं।
इसके अलावा ऐसे वाहन दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। ओवर लोडिंग के नाम होने वाली कार्यवाही औपचारिकता में निभाई जाती है।
मामले जांच कराकर इस अनियमितता में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविप्रकाश दुबे, राधेश्याम हयारण, विनीत सिंह, रामकरन सिंह, फरहत अली सिद्दीकी, विनोद गुप्ता, मो. अकरम, इमरान खान, आरिफ, रामप्रकाश गुप्ता, कुलदीप दुबे, सतीश कुमार द्विवेदी, शमीम अहमद, अमित गुप्ता, गिरजा शंकर सोनी आदि मौजूद रहे।