फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेत में सोए नाबालिग भाइयों पर चढ़ा ट्रैक्टर

Mon, 24 Apr 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गेहूं लादने पहुंचा था ट्रैक्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। गेहूं कतराई के दौरान खेत में सोए भाइयों पर शनिवार रात अनियंत्रित ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी फूलचंद्र परिवार को लेकर गेहूं कतराई में गए थे। उनके पुत्र ललित (13) और अमन (10) खेत में ही सो गए। खेत पर गेहूं लादते समय ट्रैक्टर पीछे की ओर जाने लगा। उसी में दोनों ट्रैक्टर की जद में आ गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ट्रैक्टर ट्राली के टायर से दोनों के पैर कुचल गए। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख सीएचसी से दोनों को हैलट रेफर किया गया। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

-
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक घायल
बिंदकी। कोतवाली के दरवेशाबाद उपकेंद्र के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जाफरगंज थाने के देवरी निवासी ट्रैक्टर चालक आलोक मिश्रा दबने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें