फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जांच कमेटी से अभद्रता कर दस्तावेज फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फतेहपुर। आवास और कृषि भूमि आवंटन की जांच कमेटी के साथ प्रधान के भाई ने समर्थक संग अभद्रता की। टीम के सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने प्रधान समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
खागा तहसील के राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल अपूर्व सिंह ने एफआईआर में बताया कि पुरइन गांव में आवास और कृषि भूमि आवंटन की एसडीएम से शिकायत की गई थी। एसडीएम के आदेश पर कमेटी बनाकर उन्हें जांच सौंपी गई। वह मंगलवार को जांच करने मौके पर पहुंचे। जांच में पता लगा कि प्रधान दयाराम मौर्य की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज कूटरचित हैं। बिना बैठक के ही आवंटन किया गया। इस दौरान प्रधान का भाई श्रीराम, उत्तम कुमार पहुंचे। उनसे विवाद करने लगे। गालीगलौज और सरकारी कार्य में बाधा पैदा की। सरकारी नक्शा, खसरा फाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के विरुद्घ पंचायत सदस्य संगीता देवी पत्नी विनोद और सुधा देवी पत्नी चंद्रशेखर ने लिखित रूप से बयान दिया है कि बैठक में फर्जी, कूटरचित हस्ताक्षर बनाए गए हैं। इसी क्रम में मिठाई लाल ने बयान दिया है कि आवास और कृषि भूमि आवंटन की मुनादी भी नहीं कराई गई। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधान औरभाई समेत तीन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, धोखाधड़ी, कूटरचना की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें