फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बीएलओ को पीटकर सरकारी दस्तावेज फाड़े, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 15 Mar 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एक शादी में हुए विवाद की खुन्नस में बीएलओ को पीटकर सरकारी दस्तावेज फाड़ डाले गए। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के सिठौरा भगेले का पुरवा निवासी विनोद कुमार ब्लाक के पीर मोहम्मदपुर मजरे नरौली खुर्द में सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त है। उसकी ड्यूटी वार्ड नंबर 12 कजियाना दक्षिणी में बीएलओ कार्य में लगी है। वह सोमवार को बीएलओ कार्य से घर जा रहा था। सिठौरा पुलिया के पास गांव के सुघर सिंह ने अपने बहनोई विक्रम सिंह व एक अज्ञात के साथ आकर उसकी बाइक को ओवरटेक कर लात-घूसों से मारापीटा। उसकी मतदाता सूची फाड़ दी। कुछ दिन पहले सुघर सिंह से एक बारात में विवाद हुआ था, तभी से वह खुन्नस मानता है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि सरकारी कर्मचारी पर हमरा, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें