फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धर्म परिवर्तन के बाद निकाह से युवक का इन्कार

Wed, 15 Mar 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सोशल साइट के माध्यम से युवती को प्रेम जाल में फंसाने के बाद दूसरे धर्म के युवक ने दो साल तक शारीरिक शोषण किया। शादी का झांसा देकर धर्मांतरण कराने के बाद सूरत, गुजरात भाग निकला। मामले की युवती एसपी कार्यालय में शिकायत कर चुकी है। थाना पुलिस पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की एक युवती मंगलवार को महंत पंडित विजय शर्मा उर्फ गणेशदास महाराज के साथ सीओ खागा कार्यालय पहुंची। युवती ने बताया कि वह करीब दो साल पहले इंटरनेट पर सोशल साइट के खखरेरू के रहने वाले एक मुस्लिम युवक के संपर्क में आई। धीरे-धीरे युवक ने करीबी बढ़ाई और एक दिन उसे अपने घर खखरेरू ले गया। उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ घोलकर पिला दिया।
बेहोश होने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली। होश आने पर युवक ने प्रेम संबंध का झांसा देकर शादी का प्रस्ताव रखा। वहीं शिकायत करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि धमकी से डरकर युवक का कहना मानने लगी। इस तरह से करीब दो साल तक युवक उसका यौन शोषण किया। उसका दो बार गर्भपात कराया। तभी शादी के लिए चार लाख रुपये दहेज में मांगे। पिता ने दहेज के लिए रुपये भी दिए।
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर उसका धर्म परिवर्तन कराया। कुछ दिन बाद शादी करने का झांसा देकर सूरत चला गया। अब युवक और उसके घरवालों ने शादी से इन्कार कर दिया है। इस तरह उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इंस्पेक्टर खखरेरू को जांच कर एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें