फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विकास भवन में शौचालय पर ताला, महिलाएं परेशान

विज्ञापन
फोटो-06-विकास भवन में बने महिला शौचालय में लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाया गया शौचालय खुद सरकारी ताले में कैद है। विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों से रोजाना विकास भवन पहुंचने वाली महिलाओं को शौचालय बंद मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। सवाल यह है कि आखिर महिलाएं जाएं तो कहां जाएं।
विज्ञापन

विकास भवन में प्रतिदिन जिलेभर से हजारों लोग कामकाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होती हैं। शौचालय में ताला लटकने से महिलाओं के सामने असहज स्थिति पैदा हो जाती है। उन्हें या तो लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है या मजबूरी में परिसर के बाहर शौचालय तलाशना पड़ता है।
महिलाओं का कहना है कि सरकार एक ओर स्वच्छता और महिला सम्मान की बात करती है वहीं दूसरी ओर सरकारी कार्यालय में बना महिला शौचालय ही बंद पड़ा है। इससे महिलाओं की सुविधा और गरिमा दोनों प्रभावित हो रही हैं। कई महिलाओं ने बताया कि छोटे बच्चों के साथ आने पर परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शौचालय किसी कारण से बंद है तो उसे जल्द शुरू कराया जाना चाहिए। विकास भवन जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। सीडीओ पवन कुमार मीना ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।

फोटो-06-विकास भवन में बने महिला शौचालय में लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें