फोटो-05-वॉलीबाल का सेमीफाइनल खेलती टीमें। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। 30वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन प्रतियोगिता में शुक्रवार को वॉलीबाल और सेपक टकरा के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी जोन की 10 टीमों के 163 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। दोनों खेलों के फाइनल मुकाबले शनिवार को होंगे। समापन समारोह में डीएम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
वॉलीबाल के पहले सेमीफाइनल में 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर और 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी आमने-सामने रहीं। इसमें 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर वाराणसी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर वाराणसी विजेता रही।
सेपक टकरा के पहले सेमीफाइनल में 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर ने 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। दूसरे सेमीफाइनल में 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र और 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज ने जीत दर्ज की। वॉलीबाल और सेपक टकरा के सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस मौके पर सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी, सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह, दलनायक नीरज कुमार, दलनायक महितोष कुमार, पीसी सत्येंद्र सिंह, पीसी कुलदीप पुष्पांकर, सहायक शिविरपाल आनंद मौर्य, सूबेदार सैन्य सहायक श्री सतीश प्रजापति व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो-05-वॉलीबाल का सेमीफाइनल खेलती टीमें। स्रोत: पुलिस