फोटो-31- भगवान को स्नान कराते भक्त। संवाद
बिंदकी। भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महजनी गली स्थित मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का विधि-विधान से स्नान, पूजन और आकर्षक शृंगार किया गया।
यात्रा के व्यवस्थापक लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद रथ यात्रा मंदिर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा कैलाश मंदिर पहुंचेगी और पूजा के बाद पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर लौटकर संपन्न होगी।
इस वर्ष यात्रा में कई नए आकर्षण शामिल किए गए हैं। खजुहा चौराहे पर बनारस के कलाकार भव्य गंगा आरती करेंगे। लोहाई गली मोड़ पर फूलों की होली खेली जाएगी।
ललौली चौराहे पर भगवान की महिमा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालु नंगे पैर रथ खींचकर अपनी आस्था प्रकट करेंगे। यात्रा मार्ग पर स्वागत, पुष्पवर्षा, प्रसाद वितरण और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।
फोटो-31- भगवान को स्नान कराते भक्त। संवाद