जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन वर्ष 2015-16 में चयनित 63 अभ्यर्थियों का बैंकों में ऋण के लिए चयन की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के जल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मर की कमी से उद्यमियों को विद्युत ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ता है। इसलिए मुख्य अभियंता विद्युत को पत्र लिखें। क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयों को जाने वाले
मार्ग दुरुस्त किए जाएं। इस मौके पर अपर उप जिलाधिकारी शिव प्रसाद, एलडीएम बैंक आफ बड़ौदा आदि रहे।