कोतवाली क्षेत्र के सिगदारपुर मोड़ पर बस को ओवरटेक करने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसकर पलट गया। हादसे में दुकानदार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक भाग निकाल। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया।
बुधवार को मलवां थाना क्षेत्र के गांव बैजानी जा रहा ट्रैक्टर सिगदारपुर मोड़ के पास यात्री बस को ओवरटेक लगा। आगे निकलने की होड़ में बेकाबू ट्रैक्टर भूरा पुत्र साधू निवासी गांव सिगदारपुर की मीट की दुकान में घुसकर पलट गया। यहां मीट खरीद रहे गांव भरसवां निवासी कमलेश पुत्र मोतीलाल, अरुण कुमार पुत्र रामकिशोर, गांव बाजापुर निवासी विनोद कुमार पुत्र वंशगोपाल, धमनाखुर्द निवासी जयकरन पुत्र विंदा, गांव सरकी निवासी महेंद्र कुमार पुत्र राममनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने निजी साधनों से नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। चालक टैक्टर छोड़कर भाग जाने में सफल रहा है।
इंसेट
टेंपो पलटने से आधा दर्जन घायल
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के जाफरगंज कटिलिहा मार्ग पर सरकंडी मोड़ के पाससवारियां भरकर बिंदकी जा रही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार को जाफरगंज से ओवरलोड सवारियां भरकर बिंदकी जा रही टेंपो सरकंडी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल राजाराम निवासी कुसारा, दिनेश निवासी मडंराव को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। जबकि राजेश, विजय लालपुर, पुत्तन, सुनील निवासी जाफरगंज को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।