फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को खुले में शौच मुक्त कराने का संकल्प

Thu, 12 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पांच दिवसीय सीएलटीएस प्रशिक्षण में प्रमाणपत्र लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता विषयक कार्यशाला के समापन पर सभी ने गांवों को खुला शौच मुक्त कराने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि व सीडीओ रामाश्रय ने प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।  पांच दिवसीय सीएलटीएस (समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता) विषयक कार्यशाला का समापन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय ने किया। प्रशिक्षण में पंचायती राज विभाग, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य एवं ग्राम्य विकास विभाग से 143 प्रतिभागियों ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


प्रशिक्षित टीमें जिले में भ्रमण करके ग्राम पंचायतों को खुला शौच मुक्त कराने का कार्य सीएलटीएस विधि से करेंगी। सीडीओ ने प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा के साथ काम करने को प्रेरित किया। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर प्रशिक्षण टीम में शामिल वाटर एड डायरेक्टर अंजली, मास्टर ट्रेनर आस्था, शरद अवस्थी, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। सभी ने तीन महीने में गंगा किनारे सभी 42 गांवों को खुला शौच मुक्त कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें