फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस को चकमा देने के लिए जिला अदालत में डाली सरेंडर अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मंगेतर से दुष्कर्म और सामूहिक छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर एक लाख के इनामी भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह ने जिला अदालत में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। आरोपी के सोमवार को जिला अदालत में हाजिर होने की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि पुलिस को आशंका है कि यह कदम केवल चकमा देने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक बाग में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म और सामूहिक छेड़छाड़ के मामले में गढ़ी मोहल्ले का बबलू सिंह सात दिन से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सात टीमें लगी हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। जिला अदालत में सरेंडर की अर्जी दाखिल होने के बाद बाहर गई टीमें भी लौट आई हैं।
पुलिस को जानकारी मिली है कि बबलू सिंह ने अधिवक्ता के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दाखिल की है। इसमें उसने आरोपों को झूठा बताया है। इससे पुलिस को संदेह है कि वह जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को संभावित आत्मसमर्पण को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। हर गेट पर पुलिस तैनात रहेगी और आरोपी के पहुंचते ही उसे हिरासत में लेने की तैयारी है। सीओ दुर्गेशदीप ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और कोर्ट से संबंधित जानकारी मांगी गई है।


बाग की घटना पर आपत्तिजनक पोस्ट, आईडी संचालक पर प्राथमिकी
खागा कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म और सामूहिक छेड़छाड़ के मामले में एक युवक द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। पोस्ट को लेकर लोगों में नाराजगी फैलने पर पुलिस ने आईडी संचालक के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
खागा कोतवाली के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि बाग में हुई दुष्कर्म की घटना पर श्रीराम फतेहपुर नामक फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पोस्ट पर लगातार विभिन्न प्रतिक्रियाएं आने से माहौल में आक्रोश बढ़ा। पुलिस ने उक्त पोस्ट को हटवा दिया है।
कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आईडी संचालक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें