फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण के लिए मातहतों को दिए सख्त निर्देश

Sun, 08 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च की शुरुआत में ही संगीन वारदातों ने पुलिस विभाग की नींद हराम कर दी है। कानून व्यवस्था को चौकस करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने रविवार को मासिक अपराध समीक्षा की। उन्होंने अपराध पर नकेल कसने और लंबित मामलों के  निस्तारण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस के मीटिंग रूम में पुलिस अधीक्षक सालिगराम वर्मा ने मातहतों को बढ़ते अपराध पर कड़ी हिदायत दी है। जमीनी विवाद में दो हत्याएं हो चुकी हैं।

जमीनों के विवादों में हो रही घटनाएं रोकने के लिए पुलिस को रजिस्टर बनाने और विवादों को निपटाने के निर्देश दिए हैं।

विवादित पक्षों को थानों में बुलाया जाए और राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाइयां करके मामलों को निस्तारण किया जाए।

विवादों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे, जिससे विवादों पर विराम लगाया जा सके। हथगाम व्यापारी लूटयुक्त हत्याकांड और खागा लूटकांडों में पुलिस की कारगुजारी की जानकारी ली।

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के आदेश दिए हैं। फरार, वांछित, वारंटी, पुरस्कार घोषित अपराधियों की धरपकड़ के आदेश दिए हैं। बदमाशों की तलाश में यमुना कटरी इलाकों में कांबिग की जाए।
विज्ञापन


रात को गश्त दौरान पुलिस संदिग्धों से जांच पड़ताल करे। इस मौके पर एएसपी रामप्रकाश सिंह, सीओ सिटी आरके वर्मा, सीओ बिंदकी अनुराग दर्शन, सीओ थरियांव वंदना सिंह, सीओ जाफरगंज निवेष कटियार और सारे थानेदार मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें