फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने रैली निकाल साक्षरता अभियान की जगाई अलख

Sun, 15 Mar 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड अमौली व खजुहा की रैलियों को विधायक  मदन गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। गांव कुलखेड़ा के उच्च माध्यमिक विद्यालय से स्कूल चलो अभियान की रैली ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


रैली का नेतृत्व कर रहे शिक्षक उमेश त्रिवेदी ने बच्चों के हाथों में लुभावने नारे लिखी तख्तियां व बैनर थमा रखा था। रैली गांव की गलियों में घूमने के बाद स्कूल में संपन्न हुई।

बाद में अभिभावकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अपील की गई की वह अपने व पड़ोसियों के छह वर्ष से चौदह वर्ष के बच्चों का दाखिला स्कूलों में जरूर कराएं।
विज्ञापन


इस मौके पर उमेश त्रिवेदी, सरोज त्रिपाठी, राजेश, शिवगोपाल आदि ने विचार व्यक्त किया। उधर खजुहा संवाददाता के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सर्वशिक्षा अभियान में अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए खजुहा विकास खंड में प्राथमिक एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों व बच्चों को एकत्र किया गया।

यहां से निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रीय विधायक मदन गोपाल वर्मा ने रवाना किया। रैली का नेतृत्व करने वालों में खंड शिक्षाधिकारी आनंद पटेल, प्रधानाध्यापक अनूप सिंह, वृज बिहारी के अलावा रमाकांत द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद, अजीत सिंह, नरसिंह ठाकुर, अनुपम, योगेंश, रवींद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें