फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल मार्च निकाल आतंकी हमलों में शहीद बच्चों श्रद्धांजलि दी गई

Fri, 19 Dec 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में आतंकी हमले में बच्चों की निर्मम हत्या का आक्रोश जनमानस में हैं। निर्दोष बच्चों की ह्रदय विदारक निर्मम हत्या से पूरा भारत वर्ष आतंकवाद के विरोध में खड़ा है। गुरुवार को अलग अलग संगठनों ने शोकसभा कर आतंकवाद के खिलाफ भड़ास निकाली।
विज्ञापन

नगरीय विकास समिति की ओर से पाकिस्तान के पेशावर में बच्चों की निर्मम हत्या किए जाने पर कैंडिल मार्च निकाला गया।

सगुन मैरिज हाल से दरियांव सिंह के यहां तक मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा की। हाजी रजा के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकालने के दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

इस मौके पर विनय तिवारी, सादाब अहमद, पुष्पराज पटेल, भक्तदास, दुर्गापुरी वाल्मीकि, शीलू गुप्ता, धीरज बाल्मीकि, ज्योति कुमार, नवाब भाई, गोपाल रस्तोगी, राहत आदि रहे।
विज्ञापन


इसी प्रकार शहीद बच्चों को श्रद्धांजलि देने के लिए उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में व्यापारी पटेल नगर चौराहे में एकत्र हुए और मोमबत्ती जलाकर मृतात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, भूतपूर्व सैनिक अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी, माधुरी, चंदन सिंह, राजीव मेहरोत्रा, मनोज साहू, प्रेमदत्त उमराव, अभिषेक रायजादा, जागृति तिवारी, उदय प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, प्रमोद पांडेय, राकेश गुप्ता, रंजना सिंह, अभिषेक मेहरोत्रा, अनिकेत, उमंग दुबे आदि रहे।
फतेहपुर जन कल्याण युवा संगठन के तत्वावधान में अतुल अतुल दीक्षित के नेतृत्व में तालिबान में मारे गए छात्रों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान शैलेंद्र दुबे, शाहरु ख, सतेंद्र, नदीम खान, अंकित साहू, अभिषेक, रितेश, रजनीश दुबे, रहीश, लल्लन, नरेश, राकेश आदि रहे।

दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में पेशावर में हुए आतंकी हमले की निंदा की गई। अध्यक्ष आनंद कुमार जैन के साथ नरेंद्र चंद्र जैन, देवेंद्र जैन, आनंद जैन, कुलदीप जैन ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


माइनोरिटी राइट डे के मौके पर ब्रिलिएंट ओरिएंटल स्कूल के बच्चों द्वारा पेशावर और सिडनी में मारे गए बच्चों के लिए शोकसभा कर अमन चैन की दुआ मांगी।

शहरकाजी सहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला, कफील अहमद, जया दीक्षित, वासिफ हुसैन, अहमद उमैर, वकील जाफरी, शबीना आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें