फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट, छिनैती करने वाले गिरोह के तीन शातिर पकडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कस्बे में, हाईवे पर, थरियांव और असोथर तक जाकर मोबाइल छीनने व लूट की घटना करने वाले गिरोह के तीन शातिरों ने पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस की पूछताछ में 15 मोबाइल व अन्य चीजों की बरामदगी हुई है। गैंग में शामिल दो शातिरों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन

खागा में पिछले एक महीने से ताबड़तोड़ मोबाइल छीनने की घटनाएं हो रही थी। इसके साथ ही हाईवे पर भी मोबाइल छीनने की घटनाएं हुई हैं। छिनैती के दौरान ही 27 नवंबर की शाम करीब सवा छह बजे संग्रामपुर सानी निवासी रमाशंकर विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना जाली वाले की दुकान में घुसकर दो युवकों ने तमंचा सटाकर उनकी पिटाई
की थी। बदमाशों ने 35 हजार रुपये नकद लूट लिए थे। पुलिस इन सभी मामलों की जांच में लगी थी। पुलिस ने सुराग मिलने पर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में छापेमारी करके तीन शातिरों को पकड़ा है। उनके पास से लूटे गए रुपये, छीने गए मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस गैंग में शामिल दो शातिरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने फिलहाल घटना का खुलासा नहीं किया है और जांच में लगी है।
विज्ञापन

शातिर छीने गए मोबाइल के पार्ट्स सुल्तानपुर घोष क्षेत्र की एक दुकान में औने-पौने दाम में बिक्री कर रहे थे। दुकानदार मोबाइल के पार्ट्स निकालकर, मरम्मत के लिए आने वाले मोबाइल में लगाकर पैसे कमाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें