इसी लेन पर प्रयागराज की ओर से बोरवेल मशीन लगा ट्राला और एक खाली कंटेनर जा रहा था। तभी चालक भी कंटेनर लेकर पहुंच गया तो तीनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों कंटेनरों के चालक और ट्राला में दो लोग फंस गए।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों की बॉडी काटकर चारों को निकाला जा सका। कंटेनर चालक राजेंद्र यादव को मौके पर ही मृत पाया गया। बोरवेल मशीन लगे ट्राला का चालक राजस्थान प्रांत जोधपुर जिले नगलावास निवासी महेंद्र (35) और उसका सहायक सुरेश (32) घायल हुआ।
तीसरे वाहन कंटेनर का चालक बागपत जिले के बांसोड़ थाना अमीरनगरा सरायं निवासी इरशाद अली (30) घायल हुआ। तीनों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने कैंची मोड़ की ओर आने वाले वाहनों को अल्लीपुर ओवरब्रिज के पास से ही डायवर्जन करा दिया। इससे जाम की समस्या पैदा नहीं हो सकी।
पुलिस ने वाहनों को हटाने के लिए क्रेन, हाइड्रा और जेसीबी बुलाई। करीब दोपहर एक बजे हाईवे से वाहनों को हटवाया जा सका। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि मृतक चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा गलत दिशा में जाने की वजह से हुआ है।
कैंची मोड़ पर पिछले दस दिन में चौथी मौत
जिले के हाईवे पर 25 सर्वाधिक दुर्घटना बाहुल्य स्थानों में कैंची मोड़ भी शामिल है। यहां पर पिछले दस दिनों में चौथी मौत हुई है। इसी जगह पर 11 दिसंबर को गलत साइड से जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से उन्नाव जिले के रहने वाले दंपती की मौत हुई थी। 17 दिसंबर को इसी जगह पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई थी।