फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेन के टॉयलेट की छत में छिपाकर लाए गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-28-खागा कोतवाली में पकड़े गए गांजा तस्कर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 किलो गांजा, तीन मोबाइल फोन, एक स्क्रू ड्राइवर और 920 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं तस्करी का मास्टरमाइंड भाग निकला है।
विज्ञापन

महिचा चौकी प्रभारी राहुल कुमार पांडेय ने टीम के साथ बुधवार को रामपुर मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कोल बदइया निवासी संदीप जायसवाल, बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा केवटरा निवासी सुरेश निषाद और बबेरू थाना क्षेत्र के भदौसा निवासी पिंटू यादव को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 12 किलो गांजा, तीन मोबाइल फोन, स्क्रू ड्राइवर और 920 रुपये नकद बरामद किए। साथ ही ओडिशा से प्रयागराज तक के दो ट्रेन टिकट भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से ट्रेन के टॉयलेट की छत को स्क्रू ड्राइवर से खोलकर उसमें गांजा छिपाकर लाते थे।
विज्ञापन

आरोपियों के अनुसार उन्हें प्रति किलो एक हजार रुपये कमीशन मिलता था। यात्रा, ठहरने और खाने-पीने का खर्च खरीदार शुभम शिवहरे वहन करता था। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से इसी तरीके से तस्करी कर रहा था।
शुभम शिवहरे नउवाबाग में भांग की दुकान संचालित करता है। दुकान परिवार के सदस्य के नाम पर है। उस पर पहले भी गांजा तस्करी के मामले में संलिप्त रहने के आरोप लग चुके हैं और उसके खिलाफ वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। वहीं शुभम शिवहरे की तलाश जारी है।

फोटो-28-खागा कोतवाली में पकड़े गए गांजा तस्कर। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें