फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पिकअप चालक ने पहले बाइक सवार ग्रामीण को टक्कर मारकर घायल किया और भागने के दौरान सामने से आ रहे दो अन्य बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के खटौली निवासी अरविंद कुमार (52) बाइक से शहर आया था। घर लौटते समय सैय्यद बाबा मजार के समीप पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भागने लगा। तभी सामने से बाइक पर आ रहे गाजीपुर थाने के शाह गांव निवासी आशीष (22) और पंकज (20) को भी उसने टक्कर मार दी। दोनों भी घायल हो गए। समाजसेवी अशोक तपस्वी ने निजी वाहन से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन पंकज की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें