फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी और बच्चों की मौत के जिम्मेदार पति समेत तीन जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। नशेड़ी पति की प्रताड़ना से तंग महिला द्वारा बच्चों समेत जहर खाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी राजकली निषाद ने दो जून को बेटे छोटू उर्फ राज (6) और सौरभ (1) को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया था। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

राजकली के पिता बाबूराम ने पति रज्जन निषाद, सास शिवदुलारी उर्फ रामदुलारी, जेठानी गीता और जेठ कमल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार सुबह धौरहरा चौराहे से पति रज्जन, सास शिवदुलारी और जेठानी गीता को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। नामजद आरोपी कमल पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन




शिवा ने छोटे भाई का अंतिम संस्कार किया

शिवा (8) ने बृहस्पतिवार को मां राजकली और भाई छोटू के शवों का अंतिम संस्कार किया था। वह सदमे से उबर नहीं पाया था कि शुक्रवार को कानपुर में इलाज के दौरान सौरभ ने भी दम तोड़ दिया। देर रात सौरभ का शव गांव पहुंचा। इससे पूरे गांव में मातम छा गया। शनिवार को शिवा ने यमुना घाट पर सौरभ के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें